भदैंया (सुल्तानपुर)। जौनपुर से लखनऊ की ओर जा रही रोडवेज की एक बस में रविवार दोपहर लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर खराबी आ गई। इसके चलते चालक ने बस को हनुुमानगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क के किनारे रोक दिया।
यात्रा के बीच में बस के खराब होने पर यात्री परेशान हो गए। बस पर सवार लोग सामान के साथ सड़क के किनारे खड़े होकर दूसरी बस का इंतजार करने लगे। बस के चालक कृष्ण कुमार सिंह व परिचालक रवि यादव ने लगभग एक घंटे के बाद जौनपुर की तरफ से आने वाली बसों को रोककर सभी यात्रियों को आगे के लिए रवाना किया।