फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बनते ही उखड़ने लगी सड़क, ग्रामीणों में नाराजगी

Thu, 01 Jan 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
भदैंया के रामपुर कुर्मियनवा की निर्माणाधीन सड़क। स्रोत-ग्रामीण  
विज्ञापन
भदैंया। रामनगर-कुर्मियनवा सड़क बनते ही उखड़ने लगी है। ग्रामीणों ने कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। इस सड़क से सैंकड़ों लोगों का रोजाना आवागमन होता है। यह सड़क वर्षों से खस्ताहाल थी। ग्रामीणों की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में गड्ढों में केवल गिट्टी डालकर बिना बुलडोजर चलाए लेपन का कार्य कर खानापूरी की जा रही है। ठीक से गड्ढे भी नहीं भरे जा रहे हैं। लोगों में खासी नाराजगी है। ग्रामीण शिवकुमार, शिवाकांत, हरीराम, मनोज, बलभद्र, आसिफ, मुमताज आदि ने बताया कि सड़क हाथ से ही उखड़ जा रही है। अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें