फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 2.57 करोड़ से शहर में बनेंगी सड़कें और नालियां

Mon, 24 Aug 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के छह स्थानों पर सड़क और नालियों को निर्माण करवाया जाएगा। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के तहत ये कार्य होंगे। शासन ने छह परियोजनाओं के लिए करीब 2.57 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


घासीगंज वार्ड की कैलाशपुरी कॉलोनी में 31 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क और नाली बनाई जाएगी। इसी वार्ड के राजेंद्रनगर में 39.38 लाख रुपये से सीसी सड़क व नाली का निर्माण प्रस्तावित है। विवेकनगर वार्ड में मुख्य चौराहे से अंदर की ओर 66.46 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा। निरालानगर वार्ड में 29.31 लाख रुपये, बढ़ैयावीर वार्ड में यादव बस्ती मार्ग पर 36.21 लाख रुपये और पयागीपुर वार्ड में बाईपास सर्विस रोड पर 55.32 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क व नाली का निर्माण कराया जाएगा।

जिला नगरीय विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि शासन से सभी परियोजनाओं का बजट स्वीकृत हो चुका है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें