फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता में ऋचा रहीं अव्वल

Sat, 28 Feb 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 रामराजी बालिका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संगोष्ठी में मौजूद छात्राएं। स्रोत- ​शिक्षा
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला विज्ञान क्लब की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस वूमेन इन साइंस कैटालाइजिंग विषय पर शनिवार को रामराजी बालिका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संगोष्ठी हुई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. जेपी सिंह, विशिष्ट अतिथि केएनआईटी के कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद तिवारी व सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटाशंकर यादव ने किया। इस मौके पर हुई विज्ञान पोस्टर प्रतियाेगिता में ऋचा साहू अव्वल रहीं।
विज्ञापन

डॉ. जेपी सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को विज्ञान अध्ययन व नवाचार के लिए प्रेरित किया। माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा नौ से 12 के विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल व पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। केएनआईटी के प्रोफेसर डॉ. अरविंद तिवारी ने वैज्ञानिक सीवी रमन की ओर से रमन प्रभाव की खोज के विषय में समझाते हुए आधुनिक युग को एआई युग के रूप में परिवर्तित होने के प्रभाव पर चर्चा की। सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटा शंकर यादव ने कहा कि आने वाला युग भारत का होगा, इन्होंने चंद्रयान मंगलयान व कोविड वैक्सीन आदि उपलब्धियां की चर्चा की।
विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में अक्षिता सोनी प्रथम, प्रिया मोदनवाल द्वितीय व श्रेया साहू तृतीय स्थान पर रहीं। विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता में ऋचा साहू प्रथम, मुस्कान मौर्या द्वितीय व नैन्सी मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को ट्राॅफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य रोली श्रीवास्तव, कीर्ति सिंह, प्रीति सिंह, रंजना मिश्रा, कंचन सिंह, रजनी शुक्ला, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक अखिलेश पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें