फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अधिवक्ता आजाद हत्याकांड में रिटायर्ड फौजी व पुत्र को जेल

Fri, 18 Sep 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अधिवक्ता आजाद अहमद हत्याकांड में दो नए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। रिटायर्ड फौजी मंसूर अहमद और उसके पुत्र सारिज अल्तमश को बृहस्पतिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को चार दिन की न्यायिक रिमांड पर 21 सितंबर तक जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रिमांड पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने गिरफ्तारी पर सवाल उठाए। उन्होंने रिमांड निरस्त करने की मांग की। ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी शैलेश चतुर्वेदी ने पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराया। अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की रिमांड स्वीकार कर ली। यह हत्याकांड छह अगस्त 2023 को कोतवाली देहात के भुलकी चौराहे के पास हुआ था।
दिवंगत अधिवक्ता के पिता मो. सलीम ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी इनामी सिराज अहमद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। आरोपियों के खिलाफ एफटीसी द्वितीय की अदालत में ट्रायल चल रहा है। थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने अग्रेतर जांच के दौरान मंसूर अहमद और सारिज अल्तमश का नाम प्रकाश में लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें