फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क हादसे में सेवानिवृत्त नायब सूबेदार की मौत

Sun, 25 Oct 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
धनपतगंज के नौगवांतीर गांव में रोते-बिलखते परिजन। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
धनपतगंज। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमेठी जिले के कमरौली के सिरियारी के पास शुक्रवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार धनपतगंज के नौगवांतीर निवासी सेवानिवृत्त नायब सूबेदार प्रदीप सिंह (55) की मौत हो गई। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वह बीएचईएल जगदीशपुर में सुरक्षा गार्ड थे। हादसे की खबर घर पहुंचते ही परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन

प्रदीप के पिता रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ड्यूटी समाप्त होने के बाद उनका बेटा बाइक से घर लौट रहा था। कमरौली के सिरियारी स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। गंभीर रूप रूप से घायल प्रदीप को स्थानीय लोगों ने जगदीशपुर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। फोन से परिजनों को दुर्घटना की जानकारी मिली। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। एसओ जगदीशपुर मुकेश पटेल ने बताया कि प्रदीप ने हेलमेट पहना था, मगर वह सिर से बंधा नहीं था।


परिवार को कर रहे थे इंतजार प्रदीप सिंह भारतीय सेना की ईएमई (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स) कोर में सेवाएं दे चुके थे। प्रदीप सिंह की मौत से पत्नी मीरा सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो बेटे शिवांश और आदर्श तथा दो बेटियां हैं। दोनों बेटे और एक बेटी विवाहित हैं जबकि एक बेटी की शादी अभी नहीं हुई है। परिवार के लोग उनके लौटने का इंतजार कर रहे थे लेकिन हादसे की खबर ने खुशियों को मातम में बदल दिया। नौगवांतीर गांव में भी घटना की जानकारी मिलते ही शोक छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें