फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 फीसदी पंचायतों का बदल गया आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन की ओर से जारी प्रस्तावित सूची में 80 फीसदी पंचायत आरक्षण उलट-पुलट हो गया। आरक्षण सूची जारी होने से पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों की तैयारियों में जुटे दावेदारों को झटका लगा है।
विज्ञापन

प्रशासन ने ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड की प्रस्तावित आरक्षण सूची जारी करते हुए उसे ब्लॉकों व जिला मुख्यालय पर चस्पा करा दिया है। सूची पर 23 मार्च तक आपत्तियां मांगी गई हैं।
शासन के निर्देश पर डीएम रवीश गुप्ता की अध्यक्षता वाली समिति के अनुमोदन के बाद पंचायराज विभाग ने रविवार भोर को विभिन्न पदों की प्रस्तावित आरक्षण सूची जारी कर दी। प्रशासन की ओर से जारी प्रस्तावित आरक्षण सूची में जिला पंचायत के 45 में 22 पदों को अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत के वार्डों 45 में अनुसूचित जाति महिला के लिए चार, अनुसूचित जाति के लिए छह पद आरक्षित किए गए हैं। पिछड़ा वर्ग महिला के लिए चार व पिछड़ा वर्ग के लिए आठ पद आरक्षित घोषित हुए हैं। महिला के लिए सात व 16 पद को प्रशासन ने अनारक्षित किया है।
अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के लिए ग्राम प्रधान के 474 पद आरक्षित किए गए हैं। ब्लॉक प्रमुखों के 14 में छह पद अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। ग्राम प्रधान के 979 पदों में अनुसूचित जाति के लिए 216 पद आरक्षित किए गए हैं।
इसमें 76 महिलाओं का पद भी शामिल है। पिछड़ा वर्ग के लिए 258 पद आरक्षित किए गए हैं। इसमें 90 महिलाओं का पद भी शामिल किया गया है। 165 पद महिला व 340 ग्राम प्रधान पद अनारक्षित किए गए हैं। अभी तीन मार्च को जारी सूची के बाद तैयारी में लगे दावेदारों को हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में जारी आरक्षण से करारा झटका लगा है।
प्रस्तावित आरक्षण सूची से प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख समेत अन्य पदों में भारी फेरबदल हो गया है। करीब 80 फीसदी आरक्षण की तस्वीर बदल गई है। हालांकि कुछ को मनमुताबिक मिलने आरक्षण से वे झूम उठे हैं।
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स व अपर मुख्य अधिकारी उदयशंकर सिंह का प्रस्तावित सूची पर अनुमोदन मिलने के बाद जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती ने ब्लॉकों पर ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य पद के आरक्षण सूची चस्पा करने के लिए भेज दी है। जिला पंचायत सदस्य की सूची जिला पंचायत में भी चस्पा की गई है।
23 तक ली जाएंगी आपत्तियां
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जारी प्रस्तावित सूची पर रविवार से 23 मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी। जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती ने बताया कि ब्लॉक, जिला पंचायतराज कार्यालय व जिलाधिकारी कार्यालय में आपत्तियां दी जा सकेंगी। डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर से 24 व 25 मार्च को आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 26 मार्च को अंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
त्रिस्स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रस्तावित आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। सूची पर लोग आपत्तियां दे सकते हैं। आपत्तियों का गुण-दोष के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। -रवीश गुप्ता, जिलाधिकारी।
जिला पंचायत सदस्य वार्डवार आरक्षण
अनुसूचित जाति महिला-17-जयसिंहपुर-कूरेभार, 19- कूरेभार, 22- कूूूूरेभार-धनपतगंज, 41- लंभुआ।
अनुसूचित जाति-6-करौंदीकला, 10- दोस्तपुर, 13- मोतिगरपुर-जयसिंहपुर, 18- कूरेभार, 23- धनपतगंज, 44- प्रतापपुर कमैचा।
पिछड़ा वर्ग महिला-4- अखंडनगर-कादीपुर, 33- दूबेपुर, 35- दूबेपुर, 40-भदैंया-लंभुआ।
पिछड़ा वर्ग-1- अखंडनगर, 2- अखंडनगर, 8-कादीपुर, 12-मोतिगरपुर, 27- बल्दीराय, 38- भदैंया, 39-भदैंया, 42- लंभुआ।
महिला-25- बल्दीराय, 28- बल्दीराय-धनपतगंज, 29- कुड़वार, 31- कुड़वार, 32-कुड़वार-दूबेपुर, 34- दूबेपुर, 36-दूबेपुर।
अनारक्षित-3- अखंडनगर, 5- कादीपुर-करौंदीकलां, 7- करौंदीकलां-कादीपुर, नौ- कादीपुर- दोस्तपुर, 11- दोस्तपुर-मोतिगरपुर, 14- जयसिंहपुर, 15- जयसिंहपुर, 16- जयसिंहपुर, 20 -कूरेभार, 21- कूरेभार-धनपतगंज, 24- धनपतगंज-कुड़वार, 26- बल्दीराय, 30- कुड़वार, 37- दूबेपुर-भदैंया, 43- लंभुआ-पीपी कमैचा, 45- पीपी कमैचा।
कुड़वार ब्लॉक प्रमुख पद महिला के लिए आरक्षित
ब्लॉक प्रमुख की प्रस्तावित आरक्षण सूची में कुड़वार क्षेत्र पंचायत महिला के लिए आरक्षित की गई है। इसके साथ ही अखंडनगर अनुसूचित जाति महिला, करौंदीकलां अनुसूचित जाति व कादीपुर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।
पीपी कमैचा पिछड़ा वर्ग महिला के लिए तो दोस्तपुर व भदैंया पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित घोषित किया गया है। महिला के लिए कुड़वार, कूरेभार व दूबेपुर आरक्षित किया गया है, जबकि जयसिंहपुर, धनपतगंज, बल्दीराय, मोतिगरपुर व लंभुआ क्षेत्र पंचायत अनारक्षित घोषित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें