फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। घरहां गांव में रविवार की दोपहर युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। युवक के पेट में गोली लगी है। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने घायल को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के गंदानाला रोड निवासी केशव प्रसाद का पुत्र पवन कुमार (26) रविवार को बाइक से घरहां गांव गया था। गांव में दो युवकों ने पवन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली पवन के पेट में लगी और वह गिर पड़ा। फायरिंग के बाद दोनों युवक फरार हो गए।
देखते ही देखते आसपास भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. डीपी सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद पवन को ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। कोतवाल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें