फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सहयोग एप से आंगनबाड़ी केंद्रों की भेजी जाएगी रिपोर्ट

Mon, 24 Jul 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बाल विकास विभाग से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की पर्यवेक्षण रिपोर्ट सहयोग एप के माध्यम से भेजी जाएगी। एप की रिपोर्ट से आंगनबाड़ी केंद्रों की मौजूदा स्थिति की जानकारी जिले के अधिकारियों से लेकर शासन तक को हो सकेगी। सोमवार को मुख्य सेविकाओं व बाल विकास परियोजना अधिकारियों को एप के बारे में जानकारी देने के लिए सीडीओ अंकुर कौशिक की अध्यक्षता में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन



प्रशिक्षण में सहयोग एप पर सभी प्रकार की जानकारियां भरने व उसके संचालन के तरीके बताए गए। इस एप के माध्यम से अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी अपनी बात रख सकेगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अभिभावकों के मोबाइल में इसे अपलोड कराएंगी। मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार ने एप के बारे में मुख्य सेविकाओं व सीडीपीओ को जानकारी दी।




एप से कार्य पद्धति आसान हो सकेगी। एप के जरिए मुख्य सेविकाओं के भ्रमण की भी जानकारी मिल सकेगी। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुराने आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत, नए के निर्माण का कार्य चल रहा है। विद्युतीकरण का प्रयास भी चल रहा है। कुपोषित पाए जाने वाले बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें