फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आपत्तिजनक टिप्पणी पर सीमा राजभर पर रिपोर्ट

Mon, 03 Aug 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट और पॉडकास्ट के जरिये मानहानि व चरित्रहनन का आरोप लगाते हुए सुभासपा महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधिका पटेल ने सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर के खिलाफ साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। साइबर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दोस्तपुर के नारा मधईपुर गांव निवासी राधिका पटेल का आरोप है कि बलिया जिले के खेजुरी के कम्मर, बसडीह निवासी सीमा राजभर ने 12 मई को अपने फेसबुक अकाउंट पर उनके संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट साझा की। वायरल पोस्ट में उनके साथ सुभासपा के शीर्ष नेतृत्व और अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ असत्य एवं मनगढ़ंत आरोप लगाकर उनकी राजनीति छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।
छह जून को पॉडकास्ट विद जीनत नामक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित एक इंटरव्यू में भी सीमा राजभर ने उनके और पार्टी नेतृत्व के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक एवं झूठे बयान दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि बाद में इस वीडियो को फेसबुक, यू-ट्यूब सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित कर व्यापक रूप से वायरल किया गया।
वहीं सुभासपा महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधिका पटेल का कहना है कि यह सब सुनियोजित साजिश के तहत उनकी व्यक्तिगत, सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने व सुभासपा की छवि धूमिल करने की नीयत से किया गया।
विज्ञापन

साइबर थाने की प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर शनिवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें