फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मां की डांट से नाराज छात्रा नहर में कूदी, तलाश जारी

Mon, 03 Aug 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 कादीपुर के अजीतपुर (बनकेगांव) के पास नहर के पुल पर खड़े ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
कादीपुर। अजीतपुर (बनकेगांव) में शनिवार रात मां की मामूली डांट से नाराज छात्रा गांव के बगल से गुजरी नहर में कूद गई। पुलिस, स्थानीय ग्रामीण और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। देर रात से रविवार दोपहर बाद तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

अजीतपुर (बनकेगांव) निवासी किसान राजेश की पुत्री शालू स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा है। परिजनों के मुताबिक शनिवार रात राजेश की पत्नी सरोज ने अपनी पुत्री शालू (19) को किसी बात पर डांट दिया था। जिससे नाराज होकर शालू घर से निकल गई और गांव के पास से गुजरी नहर में कूद गई। नहर में वह गहरे पानी में डूब गई। रात में ही पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों ने नहर में उसकी खोजबीन शुरू की।
एसडीआरएफ की टीम ने भी शालू की खोजबीन करने के लिए सर्च अभियान चलाया, लेकिन रविवार दोपहर बाद तक उसका पता नहीं चल सका था। छात्रा के नहीं मिलने से परिवार में मातम है। कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें