फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 176 सड़कों का कराया जाएगा मरम्मत कार्य

Sat, 08 Feb 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लोक निर्माण विभाग के प्रस्तावों की स्वीकृति लगातार मिलने लगी हैं। शासन ने पीडब्ल्यूडी खंड तीन की ओर से प्रस्तावित 176 सड़कों के नवीनीकरण की मंजूरी दे दी है। नवीनीकरण कार्य से आवागमन में लोगों को सहूलियतें मिल सकेंगी।
विज्ञापन

खंड तीन की ओर से पुराने मार्गों के नवीनीकरण व विशेष मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। प्रस्ताव पर विचार के बाद शासन ने पिछले सप्ताह बल्दीराय, भदैंया, लंभुआ व प्रतापपुर कमैचा विकास खंड क्षेत्र की 176 सड़कों के नवीनीकरण की मंजूरी दे दी है। मरम्मत के लिए शासन ने करीब 28 करोड़ रुपये धनराशि की स्वीकृति देते हुए कुछ धनराशि विभाग को आवंटित कर दी है। धनराशि जारी कर शासन ने चालू वित्तीय वर्ष में ही नवीनीकरण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया है।
शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग खंड तीन की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार आर्य ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़कों का नवीनीकरण कराया जाएगा। विभागीय दर पर कार्य कराए जाएंगे। निविदा की प्रक्रिया चल रही है। कुछ मार्गों के पहले टेंडर कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें