मोतिगरपुर क्षेत्र में सड़क पर हुए गड्ढों की शुरू हुई मरम्मत। संवाद
मोतिगरपुर। लखनऊ-बलिया हाईवे पर गड्ढों से हो रहे हादसों के बाद प्रशासन ने सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। एसडीएम प्रभात कुमार सिंह के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की टीम सक्रिय हुई। टीम ने शुक्रवार को कैथवारा से मोतिगरपुर के बीच हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्सों पर गड्ढे भरने का काम शुरू किया।
सड़क पर लंबे समय से गड्ढे बने हुए थे। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं। विभाग के कर्मचारियों ने हाईवे पर छोटे-बड़े गड्ढों में गिट्टी व डस्ट डालकर समतलीकरण किया। ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में मददगार होगी। विनय कुमार, शैलेंद्र पांडेय, महेंद्र वेतम, सुरेश कुमार, राजेश कुमार ने मोतिगरपुर से बांसगांव तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण का कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई। एसडीएम प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि अभी हाईवे पर बने गड्ढों की भराई की जा रही है। हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य भी जल्द कराया जाएगा। संवाद