सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक अनूप संडा के नेतृत्व में पार्टी के लोगों ने शुक्रवार शाम सोनम वांगचुक के आंदोलन के समर्थन में कैंडल मार्च किया।
पूर्व विधायक ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले लगभग 20 दिनों से चल रहे वैज्ञानिक सोनम वांगचुक और युवाओं के आंदोलन का उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनकी जायज मांगों को अनसुना कर रही है और आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। संवाद