फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा, सपा समेत 11 प्रत्याशियों का नामांकन

Mon, 06 Feb 2017 10:28 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
नामांकन के दौरान लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा नामांकन के चौथे दिन सोमवार को भाजपा, सपा समेत 11 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट व आसपास के क्षेत्रों में गहमागहमी रही। भाजपा प्रत्याशी ने शहर में जुलूस निकालने के बाद नामांकन दाखिल किया। समर्थकों का हुजूम रोकने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन



नामांकन के चौथे दिन सोमवार को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए 11 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी घोषित अनूप संडा सुबह करीब 12 बजे अपने बस स्टेशन स्थित कार्यालय से कुछ पार्टी पदाधिकारियों के साथ सादगी के साथ निकले। कलेक्ट्रेट में उन्होंने तीन सेटों में अपना नाम निर्देशन पत्र आरओ के समक्ष दाखिल किया। भाजपा के सुल्तानपुर प्रत्याशी सूर्यभान सिंह नामांकन दाखिल करने के पहले शहर में जुलूस के साथ भ्रमण किया।

उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर दो सेटों में नामांकन किया। उनके साथ पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल समेत कई शामिल रहे। भाजपा के कादीपुर सुरक्षित विधानसभा सीट के प्रत्याशी राजेश गौतम भी अपने समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे। इसके बाद वहां से अपने समर्थकों के साथ पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में उन्होंने दो सेटों में नाम निर्देशन पत्र भरा। इसौली विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी यशभद्र सिंह मोनू भी दोपहर 12 बजे समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में उन्होंने नामांकन पत्र भरा। इसौली से ही सपा के बागी नेता व मोस्ट बैक वर्ड पार्टी के कंडीडेट शिवकुमार सिंह व निर्दल के रूप में मोहम्मद अकबाल ने सोमवार को नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। सदर व लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में एक-एक नामांकन हुआ। सदर से निषाद पार्टी से सनत्य कुमार सिंह व लंभुआ से भाष्करदेव ने नामांकन पत्र भरा। सुल्तानपुर से मोस्ट बैक वर्ड पार्टी के राकेश कुमार, सर्वसमभाव पार्टी से रामदुलार पाठक व राष्ट्रीय लोकदल से बसंतलाल ने नामांकन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें