सुल्तानपुर। गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले में कांग्रेसी नेता व सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के केस में मंगलवार को गवाह अनिल कुमार मिश्र हाजिर हुए। उनसे जिरह की कार्यवाही चली। हालांकि बचाव पक्ष की तरफ से जिरह की कार्यवाही पूरी नहीं की जा सकी है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने मामले में शेष जिरह के लिए 23 सितंबर की तारीख तय की है।
कोतवाली देहात के हनुमानगंज निवासी भाजपा नेता विजय मिश्र ने वर्ष 2018 में राहुल गांधी के जरिए गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी से नाराज होकर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। मामले में परिवादी विजय मिश्र पक्ष ने पेशी पर गवाह अनिल कुमार मिश्र को पेश किया, उनसे गवाही जारी है।