सुल्तानपुर। चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड में शनिवार को एडीजे प्रथम संध्या चौधरी की अदालत में बचाव पक्ष की शेष बहस के लिए तारीख नियत रही। मामले में बचाव पक्ष की बहस आगे नहीं बढ़ सकी। कोर्ट ने शेष बहस के लिए 23 फरवरी की तारीख तय की है।
नगर कोतवाली के शास्त्री नगर मोहल्ले की रहने वाली वादिनी निशा तिवारी ने 23 सितंबर 2023 की घटना बताते हुए अपने पति घनश्याम तिवारी की हत्या के आरोप में स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने नरायनपुर गांव निवासी जगदीश नारायण सिंह, विजय नारायण सिंह, अजय नारायण सिंह व धनपतगंज थाने के मायंग निवासी दीपक सिंह के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी।
मामले में दो आरोपियों की दौरान विचारण मृत्यु हो चुकी है, जबकि आरोपी अजय नारायण सिंह व दीपक सिंह के खिलाफ विचारण चल रहा है। मामले में बहस की कार्यवाही कई तिथियों से लंबित चल रही है।