सुल्तानपुर। सराफा व्यवसायी भरतजी सोनी के आभूषण शोरूम में हुई डकैती से जुड़े गैंगस्टर के मुकदमे में बचाव पक्ष की तरफ से होने वाली बहस की कार्यवाही बाधित रही। स्पेशल जज राकेश यादव की अदालत ने बचाव पक्ष की शेष बहस के लिए 27 अगस्त की तारीख तय की है।
अमेठी जिले के मोहनगंज के भवानी नगर निवासी आरोपी विपिन सिंह व सह आरोपी सचिन सिंह, त्रिभुवन कोरी, पुष्पेंद्र सिंह, विनय शुक्ल, अरविंद यादव, दुर्गेश प्रताप सिंह, विवेक सिंह,अजय यादव, अंकित यादव, अरबाज, फुरकान के खिलाफ कोतवाली नगर के तत्कालीन कोतवाल ने एक मई 2025 को गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई है। अभियोजन पक्ष की बहस पूरी हो चुकी है, जबकि बचाव पक्ष की बहस शेष है। (संवाद)