धनपतगंज। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का शनिवार को एसडीएम प्रभात सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए वार्डन को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने छात्राओं की पढ़ाई, साफ-सफाई, भोजन, स्टेशनरी समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन चारदीवारी, कंप्यूटर कक्ष और शौचालय निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। विद्यालय में कुल 90 छात्राएं मौजूद मिलीं। एसडीएम ने छात्राओं से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर बीईओ श्याम बिहारी, विद्यालय की वार्डन प्रतिमा सिंह, संदीप पांडेय समेत विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। संवाद