फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: उमस से राहत, सुहाना हुआ मौसम

Thu, 14 May 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उमस व चिपचिपी गर्मी से बेहाल लोगों के लिए बुधवार शाम आसमान में छाए बादल राहत बन गए। कई दिनों से जारी तपिश के बाद मौसम में हुए बदलाव से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गांव से लेकर शहर तक मौसम सुहाना हो गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


आसमान में सुबह से ही हल्के बादल दिखने लगे थे। इससे सूरज की सीधी किरणों का असर कम रहा। इससे दिन के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। पूर्व में बढ़े तापमान से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। दोपहर बाद आसमान में छाए बादलों के कारण हवा में नमी बढ़ गई और ठंडी हवा चलने से लोगों को काफी सुकून मिला।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भी आसमान में बादल छाए रहने और तापमान में कोई बड़ी वृद्धि नहीं होने के आसार जताए हैं। अधिकांश स्थानों पर धूल भरी आंधी व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें