फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: होटल में शराब पीने से मना करने पर मारपीट, हंगामा

Fri, 28 Nov 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। लखनऊ–वाराणसी हाईवे पर लोहरामऊ के पास स्थित होटल में बृहस्पतिवार रात कुछ लोगों ने जमकर हंगामा किया। होटल में शराब पीने से मना करने पर आरोपियों ने मैनेजर और कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान होटल में मौजूद लोग भाग खड़े हुए। करीब आधे घंटे तक होटल में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

होटल एनएच-56 के मैनेजर रोहित पांडेय निवासी हिंदी बहौला, थाना सराय ख्वाजा, जौनपुर के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात होटल में एक पार्टी चल रही थी। रात 10:30 बजे मनीष रावत निवासी गोलाघाट, भूपेंद्र पांडेय जंगलिया कादीपुर, सर्वेश मिश्रा फेरई का पुरवा, अवधेश पांडेय, सीटू पांडेय पीढ़ी, ऋषि सिंह जासापारा, अवनीश पंडित धनपतगंज सहित कई लोग पहुंचे।
आरोप है कि ये लोग होटल में शराब पीने लगे। वेटर के मना करने पर गालीगलौज की। मैनेजर के दखल देने पर आरोपियों ने उनके साथ ही अन्य कर्मचारियों की पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों ने सभी को दौड़ाकर पीटा, जिससे होटल में अफरा-तफरी मच गई। पार्टी में आए लोग खाना छोड़कर भागने लगे और कर्मचारी भी जान बचाकर इधर-उधर छिप गए।
विज्ञापन

मैनेजर के अनुसार, आधे घंटे के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। हंगामे के बाद 9,446 की नकदी भी गायब पाई गई। होटल जौनपुर जिले के एक भाजपा विधायक का बताया जा रहा है। देहात कोतवाल अखंड देव मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें