फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचा, झूठे चिल्ला रही : राजभर

Fri, 28 Nov 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में विधायकों व अ​धिकारियों के साथ बैठक करते प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राज
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रदेश के पंचायतीराज व जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एसआईआर पर कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस के पास छह और यूपी में दो सीटें बची हैं। कांग्रेस झूठे चिल्ला रही है, चिल्लाने से उन्हें कुछ मिलने वाला नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस को सीख दी। कहा कि वह अपने संगठन व पार्टी को मजबूत करें। उन्हाेंने सपा पर भी टिप्पणी की। उन्होंने एसआईआर को सही बताया। कहा कि इसमें सही मतदाता सामने आ जाएंगे। एसआईआर का फाॅर्म भरकर जमा कराया जा रहा है। जिले में सुबह तक 52 फीसदी तक का काम पूरा हो चुका है।
प्रभारी मंत्री ने प्रयागराज-अयोध्या के पयागीपुर फ्लाईओवर पर लाइट नहीं लगवाए जाने व रायबरेली के लिए शाम को रोडवेज बस की सेवा उपलब्ध नहीं पर कार्रवाई का भरोसा दिया। निरीक्षण भवन में जिला प्रशासनिक समिति की बैठक में डीएम कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह व सीडीओ अंकुर कौशिक से जानकारी ली। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, विधायक विनोद सिंह, राजप्रसाद उपाध्याय, राजेश गौतम व सीताराम वर्मा से कार्यों के बारे में जानकारी ली। इधर, शुक्रवार सुबह पहुंचने पर प्रभारी मंत्री काे निरीक्षण भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। दोपहर बाद वह गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह, सुहेलदव पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें