फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन के 81 कर्मचारियों को जारी होंगे लाल पास

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर लागू किए गए लॉकडाउन के तीसरे फेज में कंटेनमेंट जोन में कार्य करने वाले नगर पालिका के 81 सफाई कर्मचारियों को लाल पास जारी होगा। पास बनवाने के लिए कंटेनमेंट जोन में आने वाले नौ वार्ड के सभी कर्मचारियों की फोटो नगर पालिका में जमा कराई जा रही है। पास बनने से सफाई कर्मचारियों को क्षेत्र में आने-जाने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

पिछले महीने शहर के खैराबाद वार्ड में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद वार्ड के एक किमी के परिक्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया था। एक किमी के परिक्षेत्र में आने वाले नौ वार्ड में नगर पालिका के करीब 81 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। पिछले दिनों सफाई कर्मचारियों व पुलिस के बीच आने-जाने को लेकर नोकझोंक भी हुई थी।
इसे देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कंटेनमेंट जोन में कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों की सहूलियत के लिए जिला प्रशासन की ओर से लाल पास जारी किया जाएगा। लाल पास के आधार पर ही सफाई कर्मचारियों का प्रवेश क्षेत्र में होगा। कंटेनमेंट जोन की परिधि में आने वाले नौ वार्ड के करीब 81 सफाई कर्मचारियों के पास बनवाने की प्रक्रिया भी नगर पालिका में शुरू कर दी गई है। कर्मचारियों की फोटो व लिस्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को हैंड ऑपरेटेड मशीन से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कलक्ट्रेट, सीएमओ कार्यालय, कोतवाली नगर, प्रधान डाकघर, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, टाटा एआईजी समेत अन्य कई गैर सरकारी कार्यालयों समेत अन्य ऑफिसों को सैनिटाइज किया गया। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक भानु प्रकाश ने बताया कि सोडियम हाइपो क्लोराइट से कार्यालयों को सैनिटाइज किया गया।
लाल पास बनने से सफाई कर्मचारियों को उनके कार्य क्षेत्र में आने-जाने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए उप जिलाधिकारी सदर व सीआरओ के संयुक्त हस्ताक्षर से पास जारी किया जाएगा। कर्मचारियों की डिटेल बनाकर कलेक्ट्रेट भेजने की प्रक्रिया चल रही है। - रविंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें