सुल्तानपुर। गोलाघाट-टेढ़ई फोरलेन (उतरौला-फैजाबाद मार्ग) के निर्माण की क्वालिटी खराब मिलने पर मुख्य अभियंता अयोध्या ने अधिशासी अभियंता अरुण कुमार के निलंबन की संस्तुति की है। प्रकरण में संबंधित सहायक अभियंता डीजी सिंह और अवर अभियंता को भी जिम्मेदार ठहराते हुए विभागीय कार्रवाई की संस्तुति विभागाध्यक्ष के पास भेजी है।
सात जुलाई को जिले में पहुंचे लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान की जांच में आधा हिस्सा (दो लेन) पक्की बनाई गई गोलाघाट-टेढ़ुई फोरलेन की क्वालिटी खराब मिली थी। मशीन से जांच में निर्माण में गड़बड़ी मिलने पर प्रमुख सचिव ने अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व अवर अभियंता को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मुख्य अभियंता अयोध्या ने अधिशासी अभियंता अरुण कुमार के निलंबन, सहायक अभियंता व अवर अभियंता पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि अभी तक शासन से कार्रवाई संंबंधी पत्र नहीं मिला है।