सुल्तानपुर। जयसिंहपुर के बिझूरी निवासी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने शहर के शंकरपुरम करौंदिया निवासी रियल स्टेट कारोबारी रणवीर सिंह राजपूत के खिलाफ 15.43 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सुरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक शंकरपुरम करौंदिया निवासी रणवीर सिंह राजपूत ने खुद को एक रियल स्टेट कंपनी का प्रोपराइटर बताया। आरोप है कि रणवीर सिंह उनसे ओदरा गांव में अपनी जमीन बताते हुए बैंक व अन्य माध्यम से 15,43, 046 रुपये अब तक ले चुका है। भूमि का बैनामा नहीं किया। पैसे की मांग करने पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।