फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: त्योहारों पर 157 बसों से घर पहुंचना होगा आसान

Sat, 07 Nov 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 रोडवेज परिसर में बस में चढ़ते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दिवाली, भैया दूज और छठ पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों को बसों की किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी। परिवहन निगम ने सुल्तानपुर डिपो की सभी 157 बसों के संचालन की तैयारी की है। चालक-परिचालकों की कमी से खड़ी करीब 15 बसों को भी सड़क पर उतार दिया गया है।
विज्ञापन

डिपो में निगम की 95 और अनुबंधित 62 बसें हैं। विभाग ने तय किया है कि किसी मार्ग पर 60 फीसदी से अधिक यात्री मिलने पर अतिरिक्त बस चलाई जाएगी। यात्रियों की मांग के अनुसार क्षेत्रीय प्रबंधक बसों की संख्या बढ़ाने या घटाने का निर्णय ले सकेंगे। स्थानीय मार्गों पर भी अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। एआरएम सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि त्योहारों पर बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए चालक-परिचालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं।
घर लौटने लगे परदेसी, बस अड्डे पर बढ़ी भीड़
दिवाली मनाने के लिए दूसरे शहरों में काम करने वाले लोगों का घर लौटना शुरू हो गया है। इससे बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि दिल्ली और लखनऊ समेत अन्य शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है। सीटें भरने पर यात्रियों को अगली बस का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


12 दिन ड्यूटी पर मिलेंगे 4800 रुपये
त्योहारों में नियमित बस संचालन के लिए चालक-परिचालकों को प्रतिदिन 400 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। निर्धारित मानक के अनुसार 11 दिन ड्यूटी करने पर 4400 और 12 दिन पर 4800 रुपये दिए जाएंगे। कार्यशाला कर्मचारियों के लिए भी प्रोत्साहन राशि तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें