फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मशीन में घुसा चूहा, धमाके के साथ बंद हुआ उपकेंद्र

Fri, 01 Aug 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
‎मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। विद्युत उपकेंद्र दियरा की इनकमिंग मशीन में बुधवार देर रात चूहा घुसने से अचानक तेज धमाका हो गया। मोतिगरपुर फीडर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। करीब 11 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहने से क्षेत्र की 30 हजार से अधिक की आबादी परेशान रही। बृहस्पतिवार दोपहर 12:25 बजे जब आपूर्ति बहाल हुई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बुधवार देररात 1:45 बजे इनकमिंग मशीन में अचानक तेज धमाका होने से मशीन का वेक्यूम फट गया। इस मशीन से संचालित मोतिगरपुर फीडर के बंद होते गौरा, डड़वा कला, खेमाजितपुर, शाहपुर लपटा, मोतिगरपुर, बेलवारी, डींगुरपुर, बनकेगांव, चौहानपुर, अहदा, गोरसरी, अहिरौली और खरगपुर सहित 25 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
बिजली न होने से लोग पूरी रात उमस में बेहाल रहे। कस्बों और बाजारों में पानी की किल्लत हो गई। छोटे कारोबारी और दुकानदारों का भी कामकाज प्रभावित हुआ। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से उपकेंद्र की तकनीकी टीम मशीन की मरम्मत में जुट गई थी। दोपहर 12:25 बजे सप्लाई बहाल होते ही उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। उपकेंद्र दियरा के जेई विवेक यादव ने बताया कि देर रात एक चूहा इनकमिंग मशीन में घुस गया था, जिससे वेक्यूम में ब्लास्ट हो गया और आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें