लंभुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पवित्र संगठन है। संगठन ने राष्ट्र निर्माण कार्य के लिए आपको चुना है। इसलिए आप सभी को संगठन की उम्मीद पर खरा उतरना चाहिए। ये बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग मार्ग प्रमुख मनोज कुमार सिंह ने कहीं। वे शनिवार देर शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तीन दिवसीय प्रारंभिक वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।
चौकिया में आयोजित इस आवासीय वर्ग में कुल 38 शिक्षार्थी मौजूद हैं। मार्ग प्रमुख ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का लक्ष्य भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाना ही है। इस दौरान खंड कार्यवाह अजय पांडेय, सह खंड कार्यवाह विनय विक्रम सिंह, गोविंद कृष्ण पांडेय, सुनील बरनवाल, कमलेश नारायण मिश्र, राधा कृष्ण पांडेय, आशू बरनवाल, प्रांजल, आयुष आदि मौजूद रहे। संवाद