फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग की छात्रा से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ के एक कॉलेज से बीटेक कर रही छात्रा के साथ जीप सवार दो लोगों ने शुक्रवार देर शाम दुष्कर्म किया। आरोपियों ने सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से छात्र को घर पहुंचाने के बहाने जीप में बैठाया और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद उसे जयसिंहपुर नहर पुलिया के पास छोड़कर चले गए। देर रात परिजनों के साथ थाने पहुंची छात्रा ने पुलिस को आपबीती सुनाई। केस दर्ज कर पुलिस शहर से लेकर घटनास्थल के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा लखनऊ में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार को लखनऊ से घर आने के लिए वह चारबाग स्टेशन से हिमगिरि एक्सप्रेस पर सवार हुई। शाम करीब 7:15 बजे सुल्तानपुर जंक्शन पहुंची। रोडवेज बस अड्डा पर वह घर जाने के लिए सवारी ढूंढ रही थी। इसी बीच एक जीप उसे दिखी। उस पर दो लोग सवार थे। छात्रा के अनुसार जीप सवार एक युवक ने कहा कि वह जयसिंहपुर की ओर जा रहा है। उसे घर तक पहुंचा देगा। युवक के कहने पर छात्रा जीप पर बैठ गई। जीप इटकौली से होते हुए पदारथपुर गांव के जंगल के पास पहुंची थी। इस बीच जीप पर बैठे युवक ने उसका फोन छीनकर स्विच ऑफ कर दिया और जीप को जंगल में लेकर चला गया। जीप सवार युवक और चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
छात्रा ने इसका विरोध किया तो दोनों ने उसकी पिटाई भी की। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने छात्रा का मोबाइल लौटा दिया और जयसिंहपुर नहर पुलिया के पास छोड़कर चले गए। छात्रा ने मोबाइल ऑनकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर रात में ही जयसिंहपुर कोतवाली पहुंच गए। सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए सुल्तानपुर बस स्टैंड से लेकर घटनास्थल के बीच तक के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया जीप का नंबर, पुलिस कर रही जांच
सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई छात्रा ने पुलिस को जानकारी देते हुए कहा कि जब वह जीप पर बैठ रही थी तब उसने जीप की प्लेट पर अंकित नंबर को देखा था। छात्रा ने बताया कि जीप पर यूपी 32-6967 अंकित था। पुलिस अधिकारियों ने जब छात्रा से पूछा कि यूपी 32 के बाद क्या लिखा था तो उसने बताया कि यूपी 32 के बाद सीधे 6967 लिखा था। पुलिस पीड़िता के बताए नंबर की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें