सुल्तानपुर। लंभुआ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 10 वर्षीय बालिका शुक्रवार रात करीब नौ बजे अपने घर के एक कमरे में टीवी देख रही थी। लड़की की मां और बहन घर के दूसरे कमरे में मौजूद थे।
उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला गया प्रसाद उर्फ गयादीन वहां पहुंचा और बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ दरिंदगी की। बच्ची की चीख सुनकर उसकी मां और बहन भागकर कमरे में पहुंच गए। मां और बेटी ने आरोपी गया प्रसाद को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह दोनों को धक्का देकर फरार हो गया। खून से लथपथ बेटी को परिवारीजन लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे, जहां बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। लंभुआ कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची की बड़ी बहन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।