सुल्तानपुर। निजी कंपनी में काम करने वाली रायबरेली जिले की महिला से दुष्कर्म करने समेत अन्य आरोपों से जुड़े मामले में एफटीसी प्रथम की कोर्ट में आरोपी अमरनाथ की अग्रिम जमानत अर्जी लंबित चल रही है। एफटीसी जज विजय कुमार गुप्ता की अदालत ने अग्रिम जमानत पर सुनवाई के लिए 16 सितंबर की तारीख तय की है।
रायबरेली जिले के लालगंज थाने के एक गांव की रहने वाली महिला ने 14 मार्च की घटना बताते हुए एसीजेएम कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि कुछ महीनों पहले जयसिंहपुर के लबदेहा-बरौंसा निवासी आरोपी अमरनाथ प्रजापति से उनकी मुलाकात हुई थी। आरोपी ने गोसाईगंज ने पीड़िता से दुष्कर्म किया था। कोर्ट ने मामले में विवेचक को तलब किया था। (संवाद)