फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रंजीत अध्यक्ष और लालचंद सचिव निर्वाचित

Fri, 28 Jul 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-17संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कादीपुर। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में रंजीत सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामदेव यादव को 12 मतों से पराजित कर पद पर कब्जा जमा लिया। सचिव पद पर लालचंद शुक्ल ने अपने प्रतिद्वंदी मंगला प्रसाद तिवारी को 14 मतों से पराजित कर दिया।
विज्ञापन



अध्यक्ष पद पर रंजीत सिंह को कुल 171 मत एवं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रामदेव यादव को 159 मत मिले। एक मत अवैध घोषित किया गया। सचिव पद पर लालचंद शुक्ल को 172 व उनके प्रतिद्वंदी मंगला प्रसाद तिवारी को 158 मत प्राप्त हुए। एक मत अवैध घोषित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अवधेश पांडेय, मध्यम उपाध्यक्ष संतोष कुमार एवं संजय श्रीवास्तव तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कैलाश शंकर दुबे एवं नीलम सिंह निर्विरोध चुनी गईं। सह सचिव प्रशासन के पद पर राजेश एवं सह सचिव पुस्तकालय रविंद्र प्रताप सिंह, सह सचिव कल्याण निधि धर्मराज शुक्ल, कोषाध्यक्ष भुइजीत शुक्ल, ऑडिटर गजेंद्र प्रसाद पाल, सह ऑडिटर शेष नारायण तिवारी व अवनीश कुमार सिंह निर्विरोध चुने गए। वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए वेद प्रकाश शर्मा, विनोद कुमार श्रीवास्तव, दयाशंकर मिश्र, राकेश सिंह, दिनेश कुमार दुबे, अमरजीत वर्मा, कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए अंकित सिंह, कुंभज तिवारी, देवेंद्र पांडेय, विकास सिंह, मनोज कुमार, राजकुमार प्रभात सिंह निर्विरोध चुने गए। विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें