बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर सीधे मुकाबले में रणजीत सिंह ने दी कांटे की टक्कर
- सचिव पद पर रहा बहुकोणीय मुकाबला, अबीर-गुलाल से मनाई गई खुशियां
- सह सचिव प्रशासन के विजेता बलराम तिवारी को मिले सर्वाधिक 895 मत
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। जिला बार एसोसिशन के चुनाव में शुक्रवार को मतगणना में अरविंद पांडेय अध्यक्ष व सचिव के पद पर आर्तमणि मिश्र विजयी हुए है। अरविंद पांडेय को सीधे मुकाबले में रणजीत सिह त्रिसुंड़ी ने करारी टक्कर दी। सचिव के पद पर बहुकोणीय मुकाबला होने के कारण आर्तमणि मिश्र को आसान जीत हासिल हो गई। सुबह दस बजे से लेकर रात नौ बजे तक 11 घंटे चली मतगणना के दौरान दीवानी के पास खासी गहमागहमी रही। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने अबीर गुलाल उड़ाकर खुशी जताई।
अध्यक्ष पद के लिए यों तो छह प्रत्याशी मुकाबले में थे, लेकिन अरविंद पांडेय और रणजीत सिंह के बीच मुकाबला सीधा हो जाने से कांटे की टक्कर हुई। जिसमें अरविंद पांडेय ने 603 वोट पाकर रणजीत सिंह त्रिसुंडी को 35 वोटों से हराया। अध्यक्ष पद के लिए राघवेंद्र सिंह व अमरनाथ यादव ने मुकाबले को चतुष्कोणीय बनाने का प्रयास जरूर किया, लेकिन दोनों ही ढाई सौ मतों तक नहीं पहुंचे। सचिव पद पर 15 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था, लेकिन यहां कमोबेश हर प्रत्याशी ने अपनी ताकत दिखाई, जिससे मुकाबला बहुकोणीय हो गया। जिसका फायदा विजेता प्रत्याशी को मिला। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विद्याभूषण पांडेय ने 573 वोट पाकर जीत हासिल की।
ट्रेजरार के पद पर 677 वोट पाकर अजय पांडेय विजयी हुए हैं। दूसरे स्थान पर बेलाल अहमद को 650 व अरविंद पांडेय को 356 मत मिले। सह सचिव पुस्तकालय के पद पर 504 वोट पाकर अजय पाठक जीते, जबकि रोहित पांडेय को 494, सत्य प्रकाश पटेल को 307 व बृजेश सिंह को 343 वोट मिले। 460 वोट पाकर कुलदीप वर्मा सह सचिव खुर्शीद क्लब बने है। उनके मुकाबले में अजीत तिवारी को 421, अनिल मिश्र को 388 व रविशंकर को 197 वोट मिले। बलराम तिवारी 895 वोट पाकर सह सचिव प्रशासन बने हैं। दूसरे स्थान पर इंद्रहास पाठक को 535 वोट मिले हैं। वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए राम प्रकाश चौबे, राममणि मिश्र, राजेश दीक्षित व अजय सिंह और कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए अजय त्रिपाठी, मुकेश पांडेय, प्रदीप यादव व मोहम्मद आरिफ निर्वाचित हुए हैं।
-
अध्यक्ष पद का परिणाम
प्रत्याशी प्राप्त वोट
अरविंद पांडेय - 603
रणजीत सिंह त्रिसुंडी -568
राघवेंद्र सिंह -244
अमरनाथ यादव -205
अजय उर्फ सतीश पाठक - 45
जय प्रकाश तिवारी -18
सचिव पद का परिणाम
प्रत्याशी प्राप्त वोट
आर्तमणि मिश्र -446
अजय सिंह - 244
रमाशंकर पांडेय -192
सूर्यनाथ यादव -148
वीरेंद्र सिंह -147
गिरिजा श्रीवास्तव - 97
सुरेश वर्मा -78
धनंजय दुबे- 67
मदन तिवारी -45
शिशिर सिंह- 32
सूर्यसेन सिंह-41
राकेश पांडेय -12
व्यास दुबे -07
तेज बहादुर सिंह- 04
-
इनसेट-
सचिव और अध्यक्ष पद प्रत्याशी समर्थकों के बीच मारपीट
फोटो-31
बार एसोसिएशन चुनाव के दौरान शाम करीब पौने सात बजे वकीलों के दो गुटों में जीत-हार को लेकर नोंक-झोंक होने लगी। इसमें से एक गुट अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का था तो दूसरा सचिव पद के प्रत्याशी का। देखते ही देखते दोनों गुटों के समर्थक आपस में भिड़ गये और मारपीट करने लगे। इस दौरान कई वकीलों ने कुर्सी उठाकर मारपीट करनी शुरू कर दी। कई वरिष्ठ वकीलों ने पहुंचकर बीच बचाव करके मामला शांत कराया। सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी व नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय के पहुंचने से पहले ही मारपीट शांत हो चुकी थी।