फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजेदारों ने रखा पहला रोजा

Tue, 07 Jun 2016 10:33 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
अदा की गई नमाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुकद्दस रमजान का पवित्र महीना मंगलवार से हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ। रोजेदारों ने पहला रोजा रखकर पांचाें वक्त की नमाज अदा की। मंगलवार को पहले रोजा के दिन शहर के चौक स्थित जामा मस्जिद और खैराबाद मोहल्ले में स्थित मस्जिद पर रोजेदारों की सबसे ज्यादा भीड़ रही। 
विज्ञापन


शहर व ग्रामीण क्षेत्र के रोजेदार भोर में ही अल्लाह की इबादत के लिए मस्जिदों में पहुंच गए। शहर के चौक स्थित जामा मस्जिद और खैराबाद स्थित मस्जिद में रमजान के पहले दिन मंगलवार को रोजेदाराें की खासी भीड़ रही।

यहां रोजेदारों ने एक साथ नमाज अदा की। शाम को रोजेदारों ने एक साथ मिलकर इफ्तार किया। रोजा रखने वाले रोजेदारों का यह सिलसिला अब माह भर चलेगा। शहर व ग्रामीण क्षेत्र की सभी मस्जिदों में रोजेदारों ने मंगलवार को पांचों वक्त की नमाज अदा की। 
विज्ञापन


बाजारों में बढ़ी चहल-पहल
रमजान को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। चौक इलाके में खजूर, सेवइयां, अंजीर, तरबूज आदि फलों की दुकानें व ठेले सजे हैं। शाम को इफ्तार के लिए दुकानों व ठेलों पर खरीदारों की भीड़ लग जाती है। चौक इलाके की दुकानों पर सबसे ज्यादा रोजेदारों की भीड़ लग रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें