फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रामपुर बबुआन ग्राम पंचायत जीरो वेस्ट गांव चयनित

Wed, 09 Sep 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज। बल्दीराय की रामपुर बबुआन ग्राम पंचायत को जीरो वेस्ट गांव के रूप में चुना गया है। शासन के निर्देश पर पंचायत राज विभाग ने यह चयन किया है। गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रति राम की अध्यक्षता में बुधवार को एक बैठक हुई। इसमें एडीओ पंचायत दयावंत सिंह और अन्य अधिकारियों ने योजना की जानकारी दी। प्रथम चरण में गांव में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। गलियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई की गई। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। बैठक के बाद एडीओ पंचायत और ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें