सुल्तानपुर। जिले की ऐतिहासिक श्री रामलीला के नौवें दिन शुक्रवार को राम वनवास का जुलूस निकाला गया। शहर के रामलीला मैदान से निकला राम वनवास का जुलूस चौक घंटाघर, गल्लामंडी, डाकखाना चौराहा, शाहगंज चौराहा होते हुए आदि गंगा गोमती के किनारे सीताकुंड घाट पहुंचा।
यहां पर;केवट राम रजायसु पावा, पानी कठौता भरि लइ आवा की तर्ज पर केवट का रूप धारण किए कलाकार ने भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण के पैर धोए। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने राम वनवास जुलूस का स्वागत किया और आरती उतारी।
इसके बाद जुलूस रामलीला मैदान में पहुंचकर समाप्त हो गया। इस मौके पर समिति के प्रभारी हरिब्रत मिश्र, हनुमानदत्त त्रिपाठी, जगदीश प्रसाद मिश्र समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।