फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम वनवास जुलूस का स्वागत किया

Fri, 07 Oct 2016 10:34 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
रामलीला का मंचन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले की ऐतिहासिक श्री रामलीला के नौवें दिन शुक्रवार को राम वनवास का जुलूस निकाला गया। शहर के रामलीला मैदान से निकला राम वनवास का जुलूस चौक घंटाघर, गल्लामंडी, डाकखाना चौराहा, शाहगंज चौराहा होते हुए आदि गंगा गोमती के किनारे सीताकुंड घाट पहुंचा।
विज्ञापन


यहां पर;केवट राम रजायसु पावा, पानी कठौता भरि लइ आवा की तर्ज पर केवट का रूप धारण किए कलाकार ने भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण के पैर धोए।  इस दौरान जगह-जगह लोगों ने राम वनवास जुलूस का स्वागत किया और आरती उतारी।

इसके बाद जुलूस रामलीला मैदान में पहुंचकर समाप्त हो गया। इस मौके पर समिति के प्रभारी हरिब्रत मिश्र, हनुमानदत्त त्रिपाठी, जगदीश प्रसाद मिश्र समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें