फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दूबेपुर शिक्षक संघ में रमेश तिवारी अध्यक्ष, फिरोज चुने गए मंत्री

Fri, 23 Oct 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की दूबेपुर ब्लॉक इकाई के नवनिर्वाचित पदा​धिकारी। स्रोत- संगठ
विज्ञापन
दूबेपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की दूबेपुर ब्लॉक इकाई में त्रैवार्षिक अधिवेशन बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। अधिवेशन में रमेश तिवारी को अध्यक्ष और फिरोज अहमद को मंत्री पद पर निर्विरोध चुना गया। ब्लॉक इकाई दूबेपुर में कुल 661 मतदाता थे। अध्यक्ष पद के लिए रमेश तिवारी और मंत्री पद के लिए फिरोज अहमद ने ही नामांकन दाखिल किए। नामांकन पत्रों की जांच के बाद दोनों आवेदन वैध पाए गए। अन्य कोई नामांकन न होने के कारण उन्हें निर्विरोध विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन

मतदान पर्यवेक्षक के रूप में जिला संगठन मंत्री राम भरत वर्मा और मतदान अधिकारी गीतांजलि ज्ञान उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश तिवारी और मंत्री फिरोज अहमद ने संगठन के सभी शिक्षकों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पांडेय, जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय सहित कई अन्य पदाधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें