फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता रैली से बच्चे ने दिया संदेश

Fri, 03 Feb 2017 10:27 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
छात्रों ने निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को शहर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता प्रेक्षक ने पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम से छात्रों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए पंत स्टेडियम में समाप्त हुई। 
विज्ञापन



विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शुक्रवार को शहर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को मतदाता जागरूकता के नामित प्रेक्षक एम. अन्नादुराई ने स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल विद्यार्थियों को उन्होंने संबोधित किया। कहा कि रैली के उत्साह से जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। इसके बाद रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए फिर पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुई।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने मतदान जागरूकता से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियों एवं पोस्टर लहराए। साथ ही नारेबाजी कर लोगों को जागरूक किया। इसके पहले प्रेक्षक ने जिले में चलाए गए मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रमों से संबंधित वीडियो फुटेज व अखबारों का भी अवलोकन किया। प्रेक्षक ने कलेक्ट्रेट में बने मीडिया सेल एवं मतदाता सुविधा केंद्र का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान कम मतदान वाले बूथों के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद पतंग महोत्सव में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। डीएम एस राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र ने प्रेक्षक को मतदाता जागरूकता संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पवन कुमार, ज्वांइट मजिस्ट्रेट पवन अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद पांडेय समेत संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें