फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भाइयों की कलाई पर बंधेंगी राखी

Sun, 06 Aug 2017 09:59 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बाजारों में रौनक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भाई-बहन के पावन रिश्ते की डोर मजबूत करने वाले पर्व रक्षाबंधन की तैयारियां हर घर में पूरी हो चुकी हैं। सोमवार को परंपरागत ढंग से रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। पर्व के मद्देनजर पूरे दिन बाजार गुलजार रहे। रविवार को राखी व मिठाई की दुकानों पर दिन भर भीड़ लगी रही।


रक्षाबंधन पर्व पर जिले में सोमवार को भाइयों की कलाइयों पर रक्षा-सूत्र बांधकर बहनें उनकी दीर्घायु की कामना करेंगी। इसके एवज में भाई अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेंगे। जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए सोमवार को बहनें पहुंचेंगी। रविवार को शहर में राखियों की दुकान पर दिन भर भीड़ लगी रही। त्योहार में आधुनिकता का भी समावेश दिखाई पड़ रहा है। मार्केट में नए-नए डिजाइन की राखियां बिक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग राखी की खरीदारी करने बाजार पहुंचे। राखी की दुकानों के अलावा मिठाइयों की दुकानों पर भी दिन भर खरीदारी चलती रही। घर से दूर रहने वाले भाइयों को बहनों ने डाक से राखी भेज दी है। डाक विभाग की मानें तो स्पीड पोस्ट के जरिए भेजी जाने वाली राखियों की संख्या सात सौ से अधिक हो चुकी हैं।उधर, राखी की तैयारी को लेकर महिलाएं व युवतियों ने अपनी कलाई में मेहंदी रचाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें