भदैंया। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक हनुमानगंज में बारिश का पानी भर गया। पानी भरने से बैंक के कुछ अभिलेख भी खराब हो गए। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि बैंक शाखा के भीतर पानी भरा हुआ है ग्रामीणों ने इसकी सूचना शाखा प्रबंधक को दी।
ग्रामीणों की सूचना पर अवकाश होने के बाद भी प्रबंधक इम्तियाज अहमद बैंक पहुंचे। शाखा प्रबंधक ने कुछ लोगों को बुलाकर शाखा में घुसे पानी को बाहर निकलवाया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि पानी भरने से कुछ अभिलेखों का नुकसान हुआ है ।