फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तपुर में झमाझम बारिश, दूसरे इलाके रहे सूखे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले दोस्तपुर इलाके में शुक्रवार को शाम के समय मौसम के बदले रुख से बारिश शुरू हो गई। कुछ देर तक झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल गई। बारिश होने से किसानों की धान समेत अन्य फसलों को फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन

लेकिन जिले के दूसरे इलाकों में दिन भर उमस भरी गर्मी से जनजीवन बेहाल रहा। बदली व धूप के बीच लुकाछिपी चलती रही लेकिन बारिश नहीं हुई। बारिश के अभाव में धान की रोपाई में बाधा पहुंच रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने व कहीं-कहीं पर हल्की बारिश का अनुमान लगाया है।
नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 37.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 88-58 फीसदी रही। दक्षिणी-पुरवा हवा की गति 4.1 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें