फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 29 अक्तूबर को बारिश, किसानों की चिंता बढ़ेगी

Sat, 24 Oct 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे मौसमी सिस्टम का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचने की संभावना है। 29 अक्तूबर से जिले में बारिश, गरज-चमक और तेज हवा चल सकती हैं। जिससे खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल को नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल के अनुसार, इस दौरान मौसम में बदलाव का असर खेती-किसानी पर भी पड़ सकता है। बारिश होने पर धान की तैयार फसल गिरने और खेतों में पानी भरने से कटाई प्रभावित होने का खतरा है। खेतों में जलभराव रोकने के लिए जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखें। दलहनी और तिलहनी फसलों की सुरक्षा पर भी ध्यान दें। तेज हवा और बिजली चमकने के दौरान पशुओं को खुले मैदान या पेड़ों के नीचे रखने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें