सुल्तानपुर। जिले में मंगलवार की रात हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। इससे उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
पिछले कई दिनों से तेज बारिश नहीं होने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। किसानों को धान की फसल की सिंचाई करानी पड़ रही थी। मंगलवार को रात में मौसम का रुख बदलने से झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। तापमान में गिरावट आ गई है। इससे उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिल गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।