फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के एक लिपिक समेत 49 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कलेक्ट्रेट के कंट्रोल रूम में कार्यरत एक लिपिक समेत जिले में 49 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। लिपिक के संक्रमित पाए जाने पर डीएम के आदेश पर कंट्रोल रूम को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कलेक्ट्रेट कर्मचारियों में खलबली मच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कुछ संक्रमितों को आइसोलेट तो कुछ को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में कराए गए एंटीजन टेस्ट में 49 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना ने कलेक्ट्रेट में भी दस्तक दे दी है। कलेक्ट्रेट में बनाए गए कोरोना नियंत्रण कंट्रोल रूम में कार्यरत एक लिपिक भी संक्रमित पाया गया है। इसे देखते हुए डीएम सी. इंदुमती ने कंट्रोल रूम को 48 घंटे के लिए बंद करने का निर्देश दिया है। 48 घंटे बाद कंट्रोल रूम को सैनिटाइज करने के बाद खोला जाएगा। इसके साथ ही लालडिग्गी रोड पर स्थित एक मेडिकल स्टोर का कर्मी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।
इस पर मेडिकल स्टोर भी बंद करा दिया गया है। इसके साथ ही एंटीजन जांच में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के 47 और संक्रमित पाए गए हैं। पयागीपुर स्थित एक सब्जी विक्रेता की आईटीआई में हुई जांच में उसके पॉजिटिव आने की अफवाह लोगों ने फैला दी, जबकि सीएमओ कार्यालय के नोडल अधिकारी से मिली एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट में सब्जी विक्रेता निगेटिव पाया गया है। सीएमओ कार्यालय के नोडल अधिकारी ने रिपोर्ट उसे उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

इधर सब्जी विक्रेता ने कोरोना संक्रमण के बारे में ऐसी अफवाह फैलाने का आरोप एक सभासद पर लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को संक्रमित पाए गए मरीजों में कुछ को आइसोलेट व कुछ को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। 49 नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 1300 का आंकड़ा पार कर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें