फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से खुशगवार हुआ मौसम, मिली गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को शाम के समय हल्की बारिश होने से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई। बारिश से धान समेत सभी फसलों को फायदा पहुुंचा है। दिन भर धूप व बदली के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में हल्केे से मध्यम बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए रहे। सुबह करीब 10 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ देर बूंदाबांदी होने के बाद मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। दोपहर के समय एक बार फिर बूंदाबांदी होने लगी। थोड़ी देर बूंदाबांदी होने के बाद मौसम साफ हो गया। शाम तक आसमान में बादल मंडराते रहे। शाम के समय शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश होने लगी। बारिश से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई।
बारिश से धान समेत सभी फसलों को फायदा पहुंचा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में हल्केे से मध्यम बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें