फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को डंपर ने रौंदा, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। शहर से सटे पयागीपुर चौराहे के पास बृहस्पतिवार की सुबह बाइक सवार को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। इस हादसे में बाइक पर बैठी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भांजा बाल-बाल बच गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के छतौना गांव की रहने वाली कुसुम साहू (46) पत्नी ओमप्रकाश साहू बृहस्पतिवार की सुबह अपने भांजे बृजेश के साथ दूबेपुर ब्लॉक में स्थित भाई गांव निवासी अपनी ननद के घर से वापस लौट रही थीं। कुसुम और बृजेश कोतवाली नगर क्षेत्र के पयागीपुर चौराहे के पास पहुंचे थे।
तभी तेज रफ्तार एक डंपर ने बाइक को पीछे से रौंद दिया। इस हादसे में कुसुम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बृजेश बाल-बाल बच गया। पयागीपुर चौराहे पर ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने डंपर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें