फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश से जनजीवन बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बरसात से जनजीवन बेहाल हो गया है। बुधवार देर रात से शुरू तेज बरसात से जहां जगह-जगह जलभराव की स्थिति हो गई, वहीं सुबह ऑफिस व स्कूल जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बरसात बुधवार देर रात झमाझम बरसात में तब्दील हो गई। रात से शुरू बरसात बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक चलती रही। लगातार हो रही बरसात से जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक बारिश बंद नहीं होने से ऑफिस व स्कूल जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश के चलते ज्यादातर निजी स्कूल बंद रहे वहीं सरकारी स्कूलों में बच्चे नहीं पहुंचे लेकिन शिक्षक किसी तरह स्कूल पहुंचे। बरसात से धान की अगेती खेती करने वाले किसानों की परेशानी बढ़ गई है। बरसात से धान की अगेती फसल के बर्बाद होने की आशंका है। बारिश के बृहस्पतिवार को भी होते रहने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

कच्ची दीवार ढहने से मां-बेटी घायल
अमेठी। विकास खंड क्षेत्र संग्रामपुर के गांव जरौटा में बारिश के चलते कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर ढह गई। दीवार के मलबे में दबकर मां-बेटी घायल हो गईं। परिवारीजनों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
बारिश में कच्चे मकान गिर रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह हुई तेज बारिश के चलते ब्लॉक संग्रामपुर के गांव जरौटा निवासी राजेंद्र प्रसाद के कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार के मलबे में राजेंद्र प्रसाद मिश्र की बेटी गुड़िया (30) और नातिन प्रियांशी (7) दब गए।
शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर मां-बेटी को बाहर निकाला गया। परिवारीजनों की मदद से दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें