फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बारिश से पन्नी-छाते का बाजार गुलजार

Mon, 28 Sep 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
दुकान पर छाता की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लगातार चार दिनों से हो रही बारिश ने भले ही लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हों, लेकिन पन्नी और छाता कारोबारियों के लिए बारिश राहत लेकर आई है। मौसम बिगड़ते ही बाजार में पन्नी और छाते की मांग अचानक बढ़ गई। बारिश से बचाव के लिए लोग छाते खरीद रहे हैं, वहीं दुकानदार और आम लोग सामान को भीगने से बचाने के लिए पन्नी खरीदते नजर आए।
विज्ञापन

बारिश शुरू होने के बाद पन्नी की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। दुकानदार अमित के मुताबिक, सबसे ज्यादा मांग मोटी और बड़ी पन्नी की है। दुकानों और घरों में रखे सामान के अलावा बाइक, ठेले व अन्य सामग्री को ढकने के लिए लोग बड़ी पन्नी खरीद रहे हैं। पतली पन्नी 10 से 20 रुपये, मध्यम 30 से 50 रुपये और मोटी पन्नी 70 से 120 रुपये मीटर तक बिक रही है।
बड़ी तिरपालनुमा पन्नी की कीमत 150 से 300 रुपये मीटर तक है। छाता कारोबार में बारिश का असर साफ दिखाई दे रहा है। दुकानदार हाजी आशिक अली ने बताया कि सामान्य दिनों की तुलना में बिक्री कई गुना बढ़ गई है। 100 से 150 रुपये के सामान्य छाते से लेकर 200-300 रुपये के मजबूत फोल्डिंग छाते की मांग अधिक है। बड़ी साइज के छाते 300 से 450 और अच्छी क्वालिटी के छाते 500 रुपये तक बिक रहे हैं। बारिश से पन्नी और छाता विक्रेताओं के कारोबार को अचानक रफ्तार मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें