फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 14 घंटे बंद रही रेलवे क्रॉसिंग, लोगों को हुई परेशानी

Fri, 28 Jun 2024 03:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। हनुमानगंज रेलवे क्राॅसिग पर अप व डाउन रेलवे ट्रैक की मेन रेल पटरी व सड़क दुरुस्त किए जाने के चलते हजारों लोगाें ने आवागमन का संकट झेला। बृहस्पतिवार को रेलवे क्रॉसिंग पर 14 घंटे के मेगा ब्लाॅक से वाहनों को दोमुहां व लोलेपुर से होकर गुजरना पड़ा। चार लेन रूट का आवागमन दो लेन पर परिवर्तित किए जाने से मार्ग दिनभर जाम से जूझता रहा। देर रात तक दोमुंहा मार्ग पर लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। ब्लाॅक के चलते दोमुहां, कामतागंज, पखरौली में लगे जाम से वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन



लखनऊ-वाराणसी हाईवे के पखरौली रेलवे स्टेशन की हनुमानगंज बाजार के पास रेलवे क्राॅसिग के गेट पर बृहस्पतिवार को सुबह आठ से रात 10 बजे तक ब्लाॅक लिया गया। इस दौरान अप व डाउन रेलवे ट्रैक की मेनलाइन की पटरी पर क्राॅसिंग की सड़क पर रबराइज पैड को ठीक कार्य कराया गया। साथ ही रेलवे ट्रैक की मरम्मत की गई। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना के आदेश पर हाईवे पर काम होने की स्थिति में 14 घंटे तक आवागमन क्रॉसिंग से बंद करते हुए रूट डायवर्जन कर दिया गया था।

इसकी वजह से दिनभर रेलवे क्राॅसिंग से वाहनों का आवागमन बंद रहा। वाहनों को पखरौली-दोमुहां वाया लोलेपुर वैकल्पिक रास्ते से गुजारा गया। क्रॉसिंग पर सड़क व रेल पटरी की मरम्मत से दोमुहां, कामतागंज, पखरौली व धरौली बाजार में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। लोग जाम से जूझते रहे। चौराहे पर लगी पुलिस रास्ता खाली करवाती रही।सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसके प्रसाद ने बताया कि रेलवे क्राॅसिंग पर मरम्मत के लिए डीएम की अनुमति पर 14 घंटे का ब्लॉक लिया गया था। संबंधित थाने को आवागमन बहाल के लिए सूचना दी गई थी। ब्लॉक लेकर कार्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें